Jharkhand News: राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बैकलॉग का राशन

Jharkhand News: झारखंड में राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ग्रीन राशन कार्ड वालों को 2 महीने का बैकलॉग राशन मिलेगा.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव और दीपावली एवं छठ समेत अन्य त्योहारों से ठीक पहले राशन कार्डधारियों के लिए अच्छी खबर आई है. चुनाव से पहले उन्हें बकाया राशन भी मिलेगा. पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रीन राशन कार्ड धारक 41,447 परिवारों के कुल 1,16,910 सदस्यों के लिए साढ़े 7 हजार क्विंटल चावल का आवंटन आया है.

पीडीएस डीलर के गोदाम भेजे गए अनाज

इसे जिले के सभी 11 प्रखंडों के राज्य खाद्य निगम के गोदामों से पीडीएस डीलर के गोदामों में भेजा गया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी 2 माह का राशन 41,447 कार्डधारियों को मिलेगा. इसमें जनवरी 2024 बैकलॉग माह का और वर्तमान में नवंबर 2024 का खाद्यान्न मिलेगा.

मार्केटिंग ऑफिसर, आपूर्ति पदाधिकारियों को निगरानी के निर्देश

इधर, पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी पीडीएस डीलर को समय पर कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण करने का स्पष्ट निर्देश दिया है. राशन वितरण में किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले पीडीएस डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सभी मार्केटिंग ऑफिसर्स और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा गया है कि कार्डधारियों को समय पर अनाज मिले, इसकी क्लोज मॉनिटरिंग करें.

उधर, नया राशन कार्ड बनाने का काम बंद

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से पूर्वी सिंहभूम जिले में साढ़े छह हजार ग्रीन राशन कार्ड के आवेदन अटक गये हैं. ये वैसे साढ़े छह हजार आवेदन हैं, जो आवेदन को स्वीकृति के लिए जिला से अनुशंसा कर खाद्य आपूर्ति विभाग रांची के लॉग इन में भेजा गया है.

इधर, आदर्श आचार संहिता के लागू होने के कारण जिला समेत राज्य भर में नया राशन कार्ड बनना, राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने (एड मेंबर), डिलीट का काम झारखंड विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरा होने तक बंद की गयी हैं.

केवल शुद्धिकरण का काम होगा

पूर्वी सिंहभूम खाद्य आपूर्ति विभाग में वर्तमान में जिले के राशन कार्डधारियों का केवल नाम, उम्र, पता आदि का शुद्धिकरण करने का काम के लिए आवेदन जमा लिया जा रहा है.

Also Read

विधानसभा चुनाव की वजह से छठ में बिहार से लौटना होगा मुश्किल, बस मालिकों ने की ये डिमांड

31 अक्टूबर को ही क्यों मने दीपावली, धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के पुरोहितों ने बताया, जानें कब है धनतेरस

जोगेश्वर सोरेन रजरप्पा तुपुनाई घाट परगना बनाये गये, संताल समाज ने किया सामाजिक पगड़ीपोशी

Jharkhand News: तमिलनाडु से घर लौट रहा मजदूर ओडिशा के खुरदा स्टेशन से लापता, परिजन परेशान

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >