Jharkhand Election 2024: 'नाय रोके पारभी', BJP पर बरसीं कल्पना सोरेन, कहा- नहीं कामयाब होगी साजिश

Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन ने सोमवार को बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र हमें चुनाव में सभा करने से रोक रही है. उन्होंने कहा कि यह साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म हो गया है. दिग्गज प्रचारकों ने धुंआधार प्रचार किया. इस बीच जेएमएम की स्टार प्रचारक और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बीजेपी और केंद्र पर जमकर बरसीं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया. कल्पना ने आरोप लगाया कि बीजेपी और केंद्र सरकार उन्हें चुनावी सभा करने से रोक रही है. बता दें, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी स्थित कुईली सुता मैदान में चुनावी सभा के दौरान कल्पना सोरेन के हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई थी. काफी देर तक हेलीकॉप्टर मैदान में ही खड़ा रहा. कल्पना सोरेन को यहां से जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र जाना था. जहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में उन्हें चुनावी सभा को संबोधित करना था. लेकिन, उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली.

जगन्नाथपुर जाने से मुझे क्यों रोका जा रहा है- कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है. अपने वीडियो में कल्पना ने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने वीडियो में कहा कि घाटशिला में मेरा कार्यक्रम था. इसके बाद मुझे जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा जाना था. लेकिन, चुनाव में भी बीजेपी और केंद्र अपनी अनीति चला रही है. हमें चुनाव में सभा करने से रोका जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि हम जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा नहीं जा सकें. उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार की यह साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने लिखा है नाय रोके पारभी. हालांकि किसी तरह वो जगन्नाथपुर पहुंची.

फोन से किया चुनावी सभा को संबोधित

कल्पना सोरेन ने कहा कि उन्हें घाटशिला के बाद जगन्नाथपुर, लातेहार और तोरपा में भी चुनावी सभा को संबोधित करना था. इस बीच कल्पना सोरेन को लातेहार की जनता को फोन से ही संबोधन करना पड़ा. कल्पना ने कहा कि लातेहार समेत झारखंड की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार और बीजेपी के निर्देश पर कैसे झारखंडियों को अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सदियों से झारखंड इसी शोषण और अत्याचार से तो लड़ता आया है. लेकिन अब और नहीं, भाजपा को उसके षड्यंत्र का करारा जवाब मिलेगा.

कल्पना सोरेन को करनी थी पांच सभाएं

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जेएमएम नेता कल्पना सोरेन की पांच सभाएं थी. उन्होंने पहली सभा चाकुलिया में की. इसके बाद दूसरी चुनावी सभा के लिए मुसाबनी पहुंची. यहां सभा पूरी करने के बाद बैटरी डाउन होने के कारण निर्धारित समय में उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया. बाद में इस इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया. इससे नाराज होकर कल्पना सोरेन ने कहा कि विपक्ष सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है. 

Also Read: Jharkhand Election 2024: पलामू में योगी आदित्यनाथ ने JMM पर बोला हमला, कहा- सरकार ने झारखंड को बना दिया ‘धर्मशाला’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >