East Singhbhum News : तारापद महतो को गोली मारने के आरोपी जगन्नाथ का कोर्ट में सरेंडर, पुलिस जल्द लेगी रिमांड पर

12 जनवरीकी घटनाके बाद फरार था, जमशेदपुर का टेल्को निवासी है

घाटशिला/ गालूडीह.

उलदा पंचायत की उप मुखिया आशा रानी महतो के पति तारापद महतो हत्याकांड में फरार आरोपी जगन्नाथ गोराई ने सोमवार को घाटशिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया. आरोपी जमशेदपुर का टेल्को निवासी है. आरोपी ने एसडीजेएम दिनेश बाउरी की अदालत में आत्मसमर्पण किया. यह मामला कांड संख्या 01/2026, धारा 103 के तहत दर्ज है. विदित हो कि 12 जनवरी की शाम करीब 7:45 बजे प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी दो आरोपियों अभिषक कुमार उर्फ हैप्पी और विकास दूबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. वहीं, जगन्नाथ गोराई फरार था. उसने सरेंडर कर दिया. उसे पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी.

दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हुए थे

पिछले दिनों प्रेस कॉफ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा था कि तारापद महतो हत्याकांड में बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी आये थे. इसमें जगन्नाथ गोराई और अभिषेक कुमार हत्या करने प्रज्ञा केंद्र के अंदर गये थे. अभिषेक ने मारपीट की और चाकू मारा, जबकि जगन्नाथ गोराई ने गोली मारी थी. वहीं, विकास दूबे बाइक पर बैठा था. घटना के बाद तीनों बाइक से जमशेदपुर की ओर भागे थे.

जितेंद्र दूबे का भाई अब भी फरार

वहीं, बाइक जिसके नाम रजिस्टर है, उक्त युवक जेल में बंद साजिश कर्ता जितेंद्र दूबे के भाई छोटू दूबे की थी, वह अब तक फरार है. उसकी पुलिस तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >