जादूगोड़ा.
जादूगोड़ा थाना के स्वासपुर स्थित सीटीसी (कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर) में शुक्रवार रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली. घायल जवानों ने सीटीसी में करीब एक घंटे तक हंगामा किया. बाद में वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार सीटीसी मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था. कार्यक्रम से लौटने के क्रम में शुक्रवार रात करीब 11 बजे पोटका थाना क्षेत्र में हाइवा ने जवानों से भरी बस में टक्कर मार दी. हादसे में बस पर सवार 15 से 20 जवान आंशिक रूप से घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना जवानों ने तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को दी.काफी देर इंतजार के बाद बस से एमजीएम भेजा गया
काफी देर तक इंतजार करने के बाद सीटीसी स्वासपुर से एक बस घटनास्थल के पास भेजी गयी. इसके बाद सभी घायल जवानों को सीटीसी लाया गया. जब जवानों ने तत्काल इलाज की मांग की, तो उन्हें सुबह इलाज कराने की बात कही गयी. इससे इससे नाराज जवानों ने रात करीब 12 बजे हंगामा शुरू कर दिया. जवानों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद कोई भी वरीय पदाधिकारी न तो घटनास्थल पर पहुंचे और न ही उनकी स्थिति की जानकारी ली. करीब एक घंटे के हंगामे के बाद अधिकारी हरकत में आये और घायलों को बस से एमजीएम अस्पताल भेजा गया. यहां उनका इलाज कराया जा रहा है.- दुर्घटना उतनी बड़ी नहीं थी. दुर्घटना में सिर्फ एक जवान के बांह में दर्द है. फिलहाल वह ठीक है. –आशीष कुजूर
, एसपी, सीटीसीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
