East Singhbhum News : झाड़ग्राम में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, तीन घायल

झाड़ग्राम में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, तीन घायल

घाटशिला. झाड़ग्राम (पश्चिम बंगाल) जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग घायल हो गये. झाड़ग्राम के नयाग्राम और शंकराइल बीट इलाके में घटना हुई. वन विभाग ने बताया कि नयाग्राम के पांचकहानिया वन क्षेत्र में बछुरखोआड़ गांव के पास जंगल में हाथी के हमले में शांति रंजन बेरा (45) की मौत हो गयी. उनका घर पांचकहानिया गांव में है. वह खेत में शौच के लिए गये थे. हाथी को देखकर भागने का मौका नहीं मिला. हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया. वहीं, पैर से कुचल कर मार डाला.

उसी क्षेत्र के कयाझरिया इलाके में जंगल में सूखी लकड़ी बटोरने गये भूतड़ मुर्मू और कुना हेंब्रम हाथी के हमले में घायल हो गये. घायलों को नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूसरी ओर शंकराइल वन क्षेत्र के केशरगेड़िया इलाके में काजू बागान में काजू तोड़ रहे गोकुल सिंह पर हाथी ने हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

ओडिशा सीमा पर जमा है 150 हाथियों का झुंड

वन विभाग के अनुसार, झाड़ग्राम में ओडिशा सीमा से लगे नयाग्राम इलाके में 150 से 152 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है. इनमें से पांचकहानिया इलाके में 70 से 80 हाथी हैं. खड़गपुर डिवीजन के डीएफओ शिवानंद राम ने कहा मृतक के परिवार को 24 घंटे के अंदर मुआवजा का चेक दिया जायेगा. घायलों के इलाज की व्यवस्था कि गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >