East Singhbhum News : जल, जंगल और जमीन बचेंगे, तो पर्यावरण रहेगा : सोमेश

घाटशिला. सिद्धू-कान्हू दिशोम जाहेरगाड़ ठाकुरबाड़ी-जोजोगोड़ा में सम्मान समारोह

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के जोजोगोड़ा-ठाकुरबाड़ी सिद्धू-कान्हू दिशोम जाहेरगाड़ में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ. यहां मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए. जाहेरगाड़ कमेटी ने सोमेश सोरेन को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया. सोमेश सोरेन ने जाहेरगाड़ परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन बचेंगे, तो पर्यावरण बचेगा. आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक है. जल, जंगल, जमीन बचा रहा है. पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा संदेश जाहेरगाड़ देता है, जहां पेड़-पौधों की भरमार है. उन्होंने लोगों से पौधे लगाने और जंगल बचाने की अपील की. ग्रामीणों ने आदिवासी पारंपरिक तरीके से सोमेश सोरेन का स्वागत किया. सोमेश सोरेन ने कहा कि हमारे बाबा रामदास सोरेन राजनेता से कहीं ज्यादा सामाजिक थे. वे खुद ग्राम प्रधान थे. स्वशासन व्यवस्था के बखूबी जानते थे. तमाम जाहेरगाड़ कमेटी से उनका गहरा जुड़ाव रहा है. जाहेरगाड़ की घेराबंदी से लेकर तमाम तरह की सुविधा उन्होंने मुहैया करायी है. उपचुनाव में जीत दिलाने का संकल्प मौके पर जाहेरगाड़ कमेटी और उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर विचार विमर्श किया. सभी ने एक स्वर पर सोमेश सोरेन को उप चुनाव में जीत दिलाकर स्व रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने की बात कही. मौके पर झामुमो नेता व जाहेरगाड़ कमेटी के कालीपद गोराई, दुर्गा चरण मुर्मू, दुलाल चंद्र हांसदा, वकील हेंब्रम, अशोक महतो, दुलाराम टुडू, विमल मार्डी, काला सरकार, काजल डॉन, विक्रम बास्के, कासू मुर्मू, सुभाष मुर्मू, दुर्गाचरण मुर्मू, अनिल मार्डी, लक्ष्मण मार्डी, रामदास मुर्मू, आनंद मार्डी, झूलीराम हांसदा, पतित हांसदा, पानकुमारी मार्डी, सुमिता मार्डी, खेलराम मुर्मू, शांखी लाल मुर्मू, सुकु हांसदा, गणेश किस्कू, कन्हाई मार्डी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >