East Singhbhum News : कोल्हान विवि में जल्द योगदान दूंगी, समस्याओं का होगा समाधान : प्रो अंजिला गुप्ता

कोल्हान विवि की कुलपति से मिले घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य, आमंत्रण दिया

घाटशिला. घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने शनिवार को अपने शिक्षक साथियों के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय की नव नियुक्त कुलपति प्रो अंजिला गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने कुलपति को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर घाटशिला महाविद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी. प्राचार्य ने विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति नहीं रहने के कारण उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया. कुलपति ने आश्वस्त किया कि वे जल्द कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय (चाईबासा) में योगदान देंगी. समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगी. इस अवसर पर घाटशिला कॉलेज में संताली विभाग की ओर से आयोजित होने वाले बाहा मिलन समारोह में शामिल होने के लिए कुलपति को आमंत्रित किया गया. उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया. योगदान देने के बाद घाटशिला कॉलेज आने की बात कही. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि प्रो अंजिला गुप्ता वर्तमान में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति हैं. मौके पर कॉलेज के बर्सर व सीनेट सदस्य डॉ एस के सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. डी सी राम, रुसा कोऑर्डिनेटर डॉ. एस पी सिंह, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. संजेश तिवारी और सहायक दीपक विश्वास मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >