East Singhbhum News : समाज को जोड़ता है हरिनाम संकीर्तन : विद्युत महतो

समाज को जोड़ता है हरिनाम संकीर्तन : विद्युत महतो

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित नागा बाबा कॉलोनी परिसर में हरिनाम संकीर्तन की आयोजन हुआ. इसे लेकर दो दिनों तक उत्सव जैसा माहौल रहा. अंतिम दिन दधि महोत्सव के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे. महिला समिति की सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर व अंग वस्त्र पहनाकर सांसद का स्वागत किया. सांसद ने आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में समिति को हर संभव सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने एक बोरिंग और एक क्लब भवन देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन समाज के लोगों को जोड़ने का काम करता है. कार्यक्रम में नागा बाबा महिला समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भोग कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. हरिनाम संकीर्तन के दौरान राधा गोविंद के नाम से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. महाप्रसाद वितरण का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने किया. उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया. मौके पर सुशील शर्मा, शतदल महतो, जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो समेत महिला समिति की तमाम सदस्य मौजूद रही.

सांसद निधि से बना हरि मंडप का उद्घाटन

सांसद निधि से नागा बाबा कॉलोनी परिसर में भव्य हरि मंडप का निर्माण कराया गया था. इसका विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील शर्मा व पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी शामिल हुए. इसके बाद अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ. इसमें पश्चिम बंगाल व झारखंड के प्रसिद्ध कीर्तन मंडली शामिल हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >