East Singhbhum News : ‘जल ही जीवन है’ विषय पर बने मॉडलों को मिली सराहना

विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करने का माध्यम : सोमेश

घाटशिला. घाटशिला के काशिदा स्थित संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल परिसर में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें 650 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि से संबंधित मॉडल पेश किये. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने फीता काटकर किया. उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होते हैं. उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एक बेहतर विज्ञान केंद्र और प्रयोगशाला की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का अभाव है. पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे. विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

650 विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया:

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 10 तक के लगभग 650 विद्यार्थियों ने कुल 50 स्टॉल लगाये. प्रदर्शनी में ‘जल ही जीवन है’ विषय पर विशेष फोकस रहा. इसमें नल-जल योजना और जल संरक्षण से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे. खाने-पीने की सामग्री के कुछ स्टॉल लगाये गये थे. कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या अन्ना हेंब्रम, विश्वजीत राय, अरिजीत मीणा, श्रीधर कुमार बेरा, शंकर प्रसाद मित्रा समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >