East Singhbhum News : घाटशिला बी व जादूगोड़ा सेफा में

घाटशिला : 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

घाटशिला.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के शानदार दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गये. राखा कॉपर स्टेडियम में घाटशिला बी और धालभूमगढ़ व वीणापाणि स्टेडियम बहरागोड़ा में बहरागोड़ा ए और जादूगोड़ा के बीच मैच खेला गया.

पहला क क्वार्टर फाइनल मुकाबला

धालभूमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन बनाये. सुशोभित चौबे ने 31, सुंदर मोहन मार्डी 35 रन बनाये. घाटशिला बी के गेंदबाज पिंटू कुमार नायक ने चार व सुमित नायक ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी घाटशिला बी की टीम 22.1 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाकर यह मैच तीन विकेट से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम के शुभम उपाध्याय ने 60 व सुमित नायक ने 17 रन बनाये. धालभूमगढ़ के गेंदबाज सुंदर मोहन मार्डी ने 3 विकेट लिये. घाटशिला बी के गेंदबाज पिंटू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

जादूगोड़ा के गेंदबाज नवीन बने मैन ऑफ द मैच

बहरागोड़ा वीणापाणि स्टेडियम में खेले गये दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बहरागोड़ा ए टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 133 रन बनाये. टीम के राहुल ने 46 व शुभम ने 20 रनों का योगदान दिया. जादूगोड़ा के गेंदबाज नवीन ने पांच व विप्लव ने तीन विकेट झटके. इदर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जादूगोड़ा की टीम 22 ओवर में छह विकेट खोकर 134 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. टीम के राहुल ने 44 व देव विशाल 22 रन बनाये. बहरागोड़ा ए के गेंदबाज आर्यन ने तीन व प्रसन्नजीत ने दो विकेट लिये. जादूगोड़ा के गेंदबाज नवीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच का अंपायर अफाक आलम और शंकर पाल स्कोरर मनोज पाठक रहे.

आज का मैच

राखा कॉपर स्टेडियम में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बहरागोड़ा बी बनाम मऊभंडार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >