East Singhbhum News : गालूडीह वाटर पार्क रहा बंद, तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच नहीं हुई

डूबने से बच्ची की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने पार्क सील कर दिया था

गालूडीह. गालूडीह के बड़बिल स्थित वाटर पार्क में बीते पांच जून को डूबने से बच्ची की मौत की तीसरे दिन भी प्रशासनिक जांच शुरू नहीं हुई. पुलिस-प्रशासन ने पार्क को सील कर दिया है. शनिवार को तीसरे दिन भी वाटर पार्क बंद रहा. शनिवार को बकरीद की छुट्टी पर कापी लोग पहुंचे थे. पार्क बंद रहने के कारण लौट गये. पार्क संचालक को नुकसान उठना पड़ रहा है. जानकारी हो कि बीते पांच जून को चतरा जिले के पांकी से मिथुन अपनी पत्नी सीमा व बच्चों के साथ ससुराल जमशेदपुर के शंकोसाई आये थे. सभी गालूडीह वाटर पार्क पहुंचे थे. वहां पुल में नहाने के दौरान सृष्टि कुमारी बच्ची डूब गयी. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, सीओ निशांत अंबर, इंस्पेक्टर, गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश दलबल के साथ पार्क पहुंचे थे. पार्क से सभी को बाहर कर दोपहर तीन बजे बंद कर दिया था. एसडीओ के आदेश पर शाम पांच बजे वाटर पार्क को सील कर दिया गया.

अगले आदेश तक पार्क बंद रहेगा

एसडीओ ने कहा कि जांच होने तक अगले आदेश तक वाटर पार्क बंद रहेगा. पुलिस-प्रशासन ने बच्ची की मौत के पीछे सुरक्षा में खामियों का हवाला दिया है. सरकारी गाइड लाइन और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद अब आगे कुछ होगा. इसके पूर्व पार्क में एक युवक की मौत के बाद काफी दिनों तक प्रशासन ने पार्क को सील रखा था. यह दूसरी बार घटना के बाद पार्क सील हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >