East Singhbhum News : घाटशिला कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो एमडीपी सिंह का निधन

प्रो एमडीपी सिंह का शैक्षणिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा.

घाटशिला. घाटशिला महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो एमडीपी सिंह का मंगलवार की रात डेढ़ बजे निधन हो गया. वे बीमार चल रहे थे. उन्हें हृदय व पेट से संबंधी शिकायत के ब्रह्मानंद अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था. दो दिन पूर्व घर लौटे थे. मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. प्रो एमडीपी सिंह का शैक्षणिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा. वर्ष 1979 में उन्होंने कॉमर्स विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने 1 फरवरी 2019 से 30 जून 2019 तक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवा दी. महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व पूर्व सहकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी. प्रो सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव जमुई (बिहार) ले जाया गया. वहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. मौके पर प्रो मित्रेश्वर, प्रो एमएम प्रसाद, प्रो सुरेश प्रसाद सिंह आदि ने अंतिम विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

AVINASH JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >