East Singhbhum News : 3 रुपये किलो टमाटर बेचने को विवश पटमदा के किसान

मिनी कोल्ड स्टोरेज का किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

पटमदा. इस साल पटमदा में टमाटर की बंपर खेती हुई. इसके बाद भी किसान बेहाल हैं. टमाटर की बंपर पैदावार के बावजूद कोल्ड स्टोरेज में रख रखाव का अभाव व कीमत में गिरावट से क्षेत्र के किसान चिंतित हैं. सफल खेती के बावजूद किसानों को मुनाफा तो दूर लागत मूल्य भी निकालना मुश्किल हो गया है. हालात यह हो गया है कि टमाटर तोड़ने के लिए मजदूरों को जो पैसा देने पड़ रहा हैं वह भी निकालना मुश्किल है. एक साथ टमाटर की अधिक पैदावार होने से कीमत काफी कम हो जाती है. थोक बाजार में टमाटर प्रति किलो 3 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि खुले बाजार में 5 रुपये प्रति किलो है. जोड़सा के किसान अर्जुन कुंभकार, सुनील कुंभकार ने बताया कि टमाटर का दाम इतना गिर गया है कि इसे तोड़कर बाजार में बेचना घाटे का सौदा साबित हो रहा है. इसलिए टमाटर खेत में ही छोड़े जा रहे हैं. पटमदा ब्लॉक कैंपस में वर्षों से बनकर तैयार मिनी कोल्ड स्टोरेज एवं बामनी में 11 करोड़ की लागत से बना कोल्ड स्टोरेज से क्षेत्र के किसानों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >