East Singhbhum News : वैज्ञानिक तरीके से खेती के साथ मुर्गी मत्स्य व मधुमक्खी पालन करें किसान

गालूडीह : दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र में समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण हुआ

गालूडीह. पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को पशु आधारित समेकित कृषि प्रणाली विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें क्षेत्र के 30 किसान प्रशिक्षण ले रहे हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ आरएन मिश्रा ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से किसान मुख्य फसलों के साथ मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम, सब्जी-फल व मशरूम की खेती एक साथ एक ही जमीन पर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि समेकित कृषि प्रणाली के इंटरप्राइजेज जैसे कृषि उद्यानिकी, वानिकी मशरूम फार्मिंग बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, बत्तख पालन, डेयरी पालन से प्रति हेक्टेयर जमीन के हिसाब से समायोजित करना है. वहीं वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक अमरेश चंद्र पांडेय ने किसानों को समेकित कृषि प्रणाली में उत्पादन बढ़ाने और लाभ को अधिकतम करने के लिए मुर्गीपालन एकीकरण के बारे में जानकारी दी. मौके पर कृषि वैज्ञानिक गोदरा मार्डी समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >