जादूगोड़ा.सीआरपीएफ की बहाली में चयनित छह अभ्यर्थियों के जाली आवासीय प्रमाण पत्र जमाकर नौकरी में ज्वाइन करने के मामले में एक युवक सुमित कुमार राघव (पिता शिव कुमार राघव, जिला मामित, मिजोरम) के विरुद्ध डिप्टी कमांडेंट नीरज कुमार ने शनिवार को मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिक में उन्होंने बताया है कि कर्मचारी चयन आयोग की सिपाही जीडी परीक्षा-2024 में कुल 395 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. चयनित अभ्यर्थियों का ऑफर अपॉइंटमेंट लेटर ग्रुप केंद्र रांची के द्वारा जारी करते हुए गत 21 जनवरी 2025 तक कागजात की जांच की रिपोर्ट रांची केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया था. जांच के क्रम में छह अभ्यर्थियों के निवास प्रमाण पत्र जाली पाये गये हैं. जिसमें से एक के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही को प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
…………….सुंदरनगर : तालसा गांव में हाथी ने ग्रामीण पर किया हमला, भर्ती
नरवा.सुंदरनगर थाना अंतर्गत तालसा गांव में झुड से भटककर एक हाथी शनिवार देर शाम को पहुंचा. यहां हाथी को गांव से भगाने के प्रयास में स्थानीय निवासी रामू हेंब्रम उसकी चपेट में आ गया. हाथी ने उन्हें अपने पैरों से कुचल दिया. हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया. इस घटना में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हाथी बीते कुछ दिनों से अपने झुंड से बिछड़कर सुंदरनगर इलाके में घूम रहा है. वन विभाग हाथी को काबू में करने के लिए लगातार प्रयासरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
