East Singhbhum news : बहरागोड़ा के कोषाफालिया जंगल में पहुंचे हाथी, रतजगा कर रहे ग्रामीण

वन विभाग बोला- जंगल से लकड़ियां व पत्ता लाने न जाएं

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोषाफालिया स्थित जंगल में दो जंगली हाथियों के आने से लोगों में दहशत है. ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं. रात होते ही खाना की तलाश में हाथी गांव में घुस जा रहे हैं. सुबह होते ही जंगल एवं झाड़ियों में छिप जा रहे हैं. इस क्षेत्र में विगत कई दिनों से हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं. कई जगहों में तो फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है. वन विभाग की टीम लोगों से अपील की है कि जंगल में सूखी लकड़ी, पत्ते लाने न जाएं. सतर्क और सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया है. जानकारी हो कि उक्त गांव पूरी तरह से जंगल से घिरा है. बच्चे घर से निकलने में कतरा रहे हैं.

भूतिया जंगल में पहुंचे हाथी, विभाग ने किया अलर्ट

बरसोल. बरसोल के भूतिया स्थित साल जंगल में दो हाथियों को देखा गया है. इसे लेकर वन विभाग ने आस-पास के ग्रामीणों को सतर्क किया है. चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर सावधानी पूर्वक यातायात करने के लिए कहा है. मोबाइल से फोटो लेने के लिए हाथी के सामने नहीं जाने, जंगल में सूखी लकड़ी व पत्ते लेने न जाने, हाथी को परेशान नहीं करने व यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग नहीं करने की अपील की है. वन विभाग की टीम हाथी के विचरण पर नजर रखी हुई है, ताकि हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AVINASH JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >