East Singhbhum News : पौराणिक धरोहरों को सहेजने का होगा प्रयास : विधायक

घाटशिला के पांच पांडव काली मंदिर पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी और सोमेश सोरेन

, विकास कार्यों की आधारशिला रखी

धरोहरों का संरक्षण और अधूरे कार्य पूरे करने का लिया संकल्प

संवाददाता, घाटशिला

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन रविवार को पांचपांडव स्थित काली मंदिर पहुंचे. दोनों विधायकों ने मां काली की आराधना की. पांचपांडव एवं आसपास के निर्माण से जुड़े कार्यों की आधारशिला रखी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि चुनाव से पहले पांचपांडव आये थे. स्थानीय लोगों से संवाद किया था. कहा कि मान्यता के अनुसार अज्ञातवास के दौरान पांचों पांडव इस स्थान पर आये थे. यहां निवास किया था. यह स्थल महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर है. इसे विकसित करने का सपना पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन ने देखा था. उनके निधन के बाद अब उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हमदोनों मिलकर निभायेंगे. धरोहरों के संरक्षण के लिए सभी काम पूरे करेंगे.

मंगल कालिंदी ने मंदिर समिति को दिये 50 हजार रुपये

विधायक मंगल कालिंदी ने काली मंदिर समिति को लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. बताया कि यह राशि पांच पांडव स्थित काल भैरव मंदिर के निर्माण के लिए दी गयी है. इस कार्य को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी. वहीं मंदिर समिति के सदस्यों ने काली मंदिर के गुंबज को उंचा करने, दो पिलर निर्माण तथा सौंदर्यीकरण के लिए अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता बतायी, ताकि मंदिर और अधिक भव्य व आकर्षक दिखाई दे. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी एवं विधायक सोमेश सोरेन ने स्थल का निरीक्षण कर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा भी लिया. उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया.

पांच पांडव के अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे : सोमेश सोरेन

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि पांच पांडव क्षेत्र में जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जायेगा. पर्यटक के क्षेत्र में पांच पांडव को विकसित करने का कार्य बाबा ने किया था. यहां की मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ जनता और मंदिर समिति की राय से आगे की योजनाओं को अमल में लाया जायेगा. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, काजल डॉन, सोनाराम सोरेन, विकास मजूमदार, कौशिक कुमार, सुशील मार्डी, सुखलाल हांसदा, जय सिंह, सौरव बोस, अंकुर कावड़ी आदि ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >