पूर्वी सिंहभूम में ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

East Singhbhum Road Accident: पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के हाता–तिरिंग NH-220 पर भारी वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा और रफ्तार नियंत्रण की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी है.

East Singhbhum Road Accident, पूर्वी सिंहभूम, (संजय सरदार, हाता): पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हाता–तिरिंग (ओडिशा सीमा) के एनएच-220 के चांपीडीह में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया. भारी वाहन की चपेट में आने से राजनगर थाना क्षेत्र के रूपा नाचना के रहने वाले लक्ष्मण महाकुड़ की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

ससुराल जा रहा था युवक, धर्मकांटा के पास हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक लक्ष्मण महाकुड़ अपने घर से होंडा साइन मोटरसाइकिल (JH-05 CE-6094) पर सवार होकर ससुराल हांड़ीयान जा रहा था. इसी दौरान चांपीडीह धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार वाला भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Also Read: बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खेल खत्म, मुख्य सरगना समेत 3 धराये, चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद

ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम

हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजा और भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया. जाम के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी लाइन लग गयी.

पुलिस ग्रामीणों को कर रही है समझाने की कोशिश

सूचना मिलते ही पोटका और कोवाली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को अपनी चपेट में लेने वाला भारी वाहन थाने में सरेंडर कर चुका है. मामले की जांच जारी है.

Also Read: Matkuria Firing Case: मटकुरिया गोलीकांड में फैसला टला, अब 6 दिसंबर को आयेगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >