East Singhbhum News : अफवाहों पर ध्यान न दें, अराजक तत्वों पर रखें नजर : इंस्पेक्टर

अफवाहों पर ध्यान न दें, अराजक तत्वों पर रखें नजर : इंस्पेक्टर

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों के साथ औपचारिक परिचय साझा किया. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि एक दूसरे के सहयोग से समाज में काम करना है. जो भी समस्याएं हैं थाना को अवगत करें. अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. अराजक तत्वों पर नजर रखें. थाना प्रभारी श्री कुशवाहा ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह आये तो पहले थाना को सूचित करें. मौके पर असित मिश्रा, सपन महतो, मिंटू पाल, भूपति नायक, रासबिहारी साव, तापस महापात्र, शंकर, तरुण मिश्रा, अरुण बारीक, सुमित माइती, मदन मान्ना, राजकुमार कर, असगर अली, मकसूद अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >