East Singhbhum News : सीओ की मौजूदगी में विवादित जमीन का सीमांकन

पटमदा : बेलटांड़ बाजार के रहरगाड़िया जमीन का हुआ सीमांकन

पटमदा.

पटमदा प्रखंड के लावा मौजा अंतर्गत बेलटांड़ बाजार स्थित रहरगाड़िया जमीन का सीमांकन शनिवार को सीओ डॉ राजेंद्र दास और पंचायत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गयी. यह सीमांकन अशोक मल्लिक, संदीप मल्लिक और अवनी मल्लिक (निवासी-गोबरघुसी) के आवेदन पर हुआ था. इन्होंने भूमि विवाद समाधान दिवस में आवेदन दिया था. उनकी पैतृक जमीन लावा मौजा के बेलटांड़ में 3 प्लॉटों में कुल 1 एकड़ 97 डिसमिल है. इस भूमि को लेकर पास के ही शांतिराम मुर्मू से सीमांकन विवाद था. सीमांकन के समय अंचल कार्यालय के अमीन नंदलाल महतो, मुखिया कानूराम बेसरा, ग्राम प्रधान बृंदावन दास और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसलिए सीमांकन के बाद जब द्वितीय पक्ष ने निजी अमीन की उपस्थिति में पुनः मापी कराने का प्रस्ताव दिया, तो सीओ ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया. फिलहाल अस्थायी रूप से खंभा गाड़कर सीमांकन किया गया. बजरंगबली मंदिर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरे पक्ष के निजी अमीन की मौजूदगी में दोबारा जमीन की मापी करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >