East Singhbhum News : चार दुकानों का शटर काट अंदर घुसे, नकद नहीं मिला तो काजू व चॉकलेट खाया, सामान फेंका

सुरदा न्यू टाउनशिप की घटना
मुसाबनी थाने में शिकायत हुई

मुसाबनी

मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा न्यू टाउनशिप में रविवार रात बैटरी चालित कटर से चार दुकानों के शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया. मुसाबनी निवासी मधुसूदन अग्रवाल की किराना दुकान में घुसे. बगल में वेल्डिंग दुकान के पीछे की खिड़की का ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर दिया. सीमेंट दुकान आकाश ट्रेडिंग के ग्रिल के ताले व शटर तथा उससे सटे प्रह्लाद पातर के ट्रांसफॉर्मर व बिजली के उपकरणों के रिपेयरिंग दुकान के शटर को काट दिया. किराना दुकान व रिपेयरिंग वर्क्स में शटर काटकर अंदर घुसकर नगद तलाश रहे थे. नकद नहीं मिलने पर काजू व चॉकलेट खा गये. ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग दुकान की कुछ बिजली के उपकरणों को दुकान से बाहर निकाल कर फेंक दिया. चोरों ने बगल में बैठकर गांजा पी. घटना स्थल पर चिलम, पानी की बोतल, कटर का ब्लेड छोड़ गये.

परिसर में रात्रि प्रहरी नहीं, लाइट भी नहीं जलती : परिसर में रात्रि प्रहरी की कोई व्यवस्था नहीं है. रात में लाइट नहीं जलती है. ठंड व रात का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. मधुसूदन अग्रवाल के अनुसार दुकान से सामान की चोरी नहीं हुई है. शटर की मरम्मत में खर्च हो रहा है. चोरी की सूचना पाकर सुबह मजदूर नेता शमशेर खान व अगल-बगल के दुकानदार पहुंचे. मुसाबनी थाना को सूचना दी. मुसाबनी थाना पदाधिकारी ने जांच की. सामान को जब्त कर थाना ले गये. शमशेर खान ने मुसाबनी पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने व मार्केट परिसर में लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >