East Singhbhum News : पटमदा : टुसू मेला में बिखरी सांस्कृतिक छठा, उमड़ी भीड़

प्रथम पुरस्कार काशीडीह गांव की टुसू को दिया गया.

पटमदा.

पटमदा की लावा पंचायत के बांसतोला गांव में एसकेएमसी कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेले में टुसू व चौड़ल लेकर पहुंची महिलाओं ने टुसू गीतों पर किया नृत्य. टुसू में प्रथम पुरस्कार काशीडीह गांव की टुसू को दिया गया. शाम में रांची धनबाद नाइट के झुमर शिल्पी उषा रानी मिद्दा एंड टीम द्वारा झुमुर संगीत व सरायकेला-खरसावां से आए हुए सारो अंचार डांस ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. आसपास गांवों से पहुंचे महिलाओं ने भीषण ठंड में देर शाम तक कार्यक्रम का आंनद उठाया.

मौके पर विभूति भूषण हांसदा, तारापद हांसदा, इन्द्रनारायण हांसदा, सुखेन हांसदा, कानूराम हांसदा, चंद्रशेखर हांसदा, धर्मू हांसदा, परमेश्वर हांसदा आदि उपस्थित थे. दूसरी ओर पटमदा के लच्छीपुर हाट मैदान, मुकरूडीह व दिघी समेत बोड़ाम के हाथियाडीह गांव में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने मेला का जमकर लुत्फ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >