East Singhbhum News : चाकुलिया में उद्योग-धंधों की स्थिति खराब, बेरोजगारी व पलायन बढ़ा

चाकुलिया पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ ने बैठक कर चिंता जतायी

चाकुलिया. चाकुलिया के पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की मासिक बैठक बुधवार को ग्राम प्रधान कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक ने की. बैठक में क्षेत्र में बेरोजगारी व पलायन की समस्याओं को लेकर चिंता जतायी गयी. संघ हर पंचायत के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर विचार विमर्श करेगा. रोजगार के साधनों को संरक्षित करने का प्रयास करने पर बल दिया. चाकुलिया के ग्राम प्रधान संघ ग्राम प्रधानों को एकजुट करने के लिए अभियान चलायेगा. हर पंचायत में ग्राम प्रधानों की बैठक होगी. सदस्यता नवीकरण होगा. कहा गया कि क्षेत्र में रोजगार के साधन कम होते जा रहे हैं. जंगल में आगलगी की घटनाओं से वनोत्पाद नष्ट हो रहे हैं. जंगल से लोगों को रोजगार मिलता था. वृक्ष कटाई भी समस्या है. यहां के उद्योग धंधों पर बुरा प्रभाव पड़ा है. साबुन व राइस मिलों की स्थिति ख़राब हो रही है. इससे बेरोज़गारी और पलायन बढ़ती जा रही है. यहां के युवा वर्ग विभिन्न राज्यों में जाकर रोजगार ढूंढ रहे हैं. ग्राम प्रधानों ने विचार-विमर्श किया कि पंचायतवार बैठक कर रोजगार के साधनों को संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा.

मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सोरेन, गोप बन्धु मिश्रा, गिरीश महतो, संतोष महतो, जादू हांसदा, सचिव मणीन्द्र महतो, परितोष महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

AVINASH JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >