East Singhbhum News : घाटशिला में हाइवे पर कंटेनर और ट्रेलर में टक्कर हुई, चालक घायल

घाटशिला थाना क्षेत्र में फूलडुंगरी स्थित अनुमंडल कार्यालय से कुछ दूर मंगलवार को हाइवे पर एक कंटेनर ने ट्रेलर के पीछे से टक्कर मारी

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र में फूलडुंगरी स्थित अनुमंडल कार्यालय से कुछ दूर मंगलवार को हाइवे पर एक कंटेनर ने ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दी. इससे कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में कंटेनर (डब्ल्यूबी 11 एफ 7102) का चालक नैयर इमाम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह जहानाबाद (बिहार) के संजीवन दरगाह के निवासी है. उसकी आंख में गंभीर चोट आयी है. उसे तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार हुआ. खलासी मोहम्मद शाहिद बाल-बाल बच गया. कंटेनर कोलकाता से पुरुलिया की ओर जा रहा था. वहीं ट्रेलर (आरजे37 जी8533) के चालक कोमल सिंह (राजस्थान के किशनगढ़ निवासी) ने बताया कि वह कोलकाता से राजस्थान के लिए रवाना हुआ था. स्टील प्लेट लोड कर जा रहा था. ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. घाटशिला पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >