East Singhbhum News : कार व ऑटो रिक्शा में भिड़ंत, बच्ची समेत पांच लोग घायल

पोटका एवं सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बालीडीह में तेज रफ्तार कार बस को ओवरटेक करने के क्रम में ऑटो रिक्शा से टकरा गयी.

पोटका.

पोटका एवं सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बालीडीह में तेज रफ्तार कार बस को ओवरटेक करने के क्रम में ऑटो रिक्शा से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. कार में सवार एक 12 साल की बच्ची, चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गये.

स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. सबकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. ग्रामीणों द्वारा कार सवार को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. ग्रामीणों ने मांग की कि सभी घायलों का बेहतर इलाज होना चाहिए. सभी राजनगर थाना के केशरसोरा से एक कार्यक्रम के दौरान चिरुगोड़ा लौट रहे थे. इसी बीच यह घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >