चाकुलिया
.चाकुलिया स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को मॉक ड्रिल की गयी. इस दौरान छात्र-छात्राओं को मानवीय व प्राकृतिक आपदा से बचाव के तरीके बताये गये. मैदान में खेल रहे बच्चों व क्लास रूम में बैठे बच्चों को बताया गया कि सायरन बजाने के बाद किस तरह से बचाव में एक दूसरे का सहयोग करें. शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम हुआ. मॉक ड्रिल में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र महतो, शिक्षक शंकर कुमार महतो, शुभाशीष पाल, कुमारी चिंतामणि, राजीव लोचन भुई, पुरुषोत्तमानंद, गौतम मंडल , उमाशंकर पाल, सुरई हांसदा, बहादुर हांसदा, सायंती पालित, नेहा खलखो, अंजू कुमारी सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
