East Singhbhum News : चाकुलिया स्पोर्टिंग क्लब और फाइटर इलेवन घाटशिला सेफा में

मऊभंडार में बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

घाटशिला. मऊभंडार स्पोटर्स क्लब मैदान में खेली जा रही 30वीं बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर चाकुलिया स्पोर्टिंग क्लब और फाइटर इलेवन घाटशिला की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. चाकुलिया स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला एआर ब्यूटी स्टूडियो से हुआ. चाकुलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया. एआर की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 62 रन बनाये. निखिल 2 छक्कों की मदद से 21 और संटु खालसा ने एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये. वैज खान और रोहित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके. चाकुलिया की टीम ने 8.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया. अमन 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 15 रन तथा वैज खान 11 रन बनाकर नाबाद रहा. रोहित ने 2 और निखिल ने एक विकेट लिया. अंपायर जेके मिश्रा और एस मुखी थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्पोर्टिंग क्लब चाकुलिया के वैज खान को मिला. दूसरे मैच में फाइटर इलेवन का मुकाबला लीवर पुल बी जमशेदपुर से हुआ. फाइटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया. लीवरपुल की टीम ने 9.4 ओवर में 42 रन बनाकर आउट हो गयी. डेविड 2 छक्कों की मदद से 14 और पप्पू ने 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाये. सोइब ने 3 और उन्याल ने 2 विकेट लिया. फाइटर की टीम ने 3.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया. सकलेन अख्तर ने 4 छक्कों की मदद से 25 रन बनाये. माही ने 1 विकेट लिया. अंपायर सी सिन्हा और ए चटर्जी थे. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फाइटर इलेवन के सकलेन अख्तर को मिला. आज के मैच : वार्डन मऊभंडार बनाम वीडी इलेवन जमशेदपुर, चिराग इलेवन आसनबनी बनाम साहू इलेवन घाटशिला के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >