East Singhbhum News : कांग्रेस ने बाबा साहेब की उपेक्षा की, भाजपा ने दिया सम्मान : सांसद

कांग्रेस ने बाबा साहेब की उपेक्षा की, भाजपा ने दिया सम्मान : सांसद

धालभूमगढ़. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत शुक्रवार को धालभूमगढ़ के यूथ क्लब में संगोष्ठी आयोजित की. मौके पर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रवक्ता नवल किशोर पासवान, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित रहे. अतिथियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर, दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा चरण मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धांजलि दी.

सांसद ने कहा कि बाबा साहेब भारत माता के महान सपूत थे. विषम सामाजिक परिस्थितियों में उच्च शिक्षा ग्रहण किया. भारत उनका ऋणी रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जो सम्मान दिया है, वह आजादी के 70 वर्षों में शासन करने वाले कांग्रेस ने नहीं दिया है. नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जन्म स्थान मऊ, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षा भूमि नागपुर व महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली को तीर्थ क्षेत्र का दर्जा दिया है.

दबे-कुचले का विकास नहीं चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर संविधान का अपमान किया. कांग्रेस चाहती है कि दबे कुचले लोग आगे नहीं बढ़ पाये, इसीलिए वक्फ जैसा काला कानून बनाया गया. वक्फ़ गरीबों के लिए किया जाता है.

धर्म पूछ कर हत्या जघन्य अपराध, आतंकी मिट्टी में मिला दिए जायेंगे

सांसद ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की. धर्म पूछकर हत्या करना जघन्य अपराध है. प्रधानमंत्री मोदी का दृढ़ संकल्प है कि मानवता को कलंकित करने वाले आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे. जल्द ही वह दृश्य भी लोग देख पायेंगे. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चलते आज बंगाल जल रहा है. मुर्शिदाबाद की घटना मानवता पर कलंक है. मौके पर लखन मार्डी, डमन चंद्र सीट, राखो हरि मुखी, मंडल अध्यक्ष अनूप दास, सत्या तिवारी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

कांग्रेस दलितों की हितैषी नहीं : नवल किशोर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवल किशोर पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के लिए त्याग और बलिदान किया है. उन्होंने अनुसूचित जाति को अधिकार दिलाया. कांग्रेस दलितों की हितैषी नहीं है. सभी कानून मुसलमान के हक में बनाकर तुष्टिकरण किया गया.

मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया : सीमा

भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा पासवान ने कहा कि कांग्रेस के कारण बाबा साहब को संविधान सभा तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ा. समाज के सभी वर्ग व महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया है. यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर पूरा किया. बाबा साहब राजनीति नहीं राष्ट्रनीति में विश्वास करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >