East Singhbhum News : बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित कर शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की थी

घाटशिला कॉलेज. एनसीसी कैडेटों ने बिरसा मुंडा पदयात्रा से आदिवासी विरासत का दिया संदेश

घाटशिला.

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज के योगदान का इतिहास नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को बिरसा मुंडा पदयात्रा आयोजित की. इसे घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर और प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर हरी झंडी दिखायी. एनसीसी कैडेटों ने नारों, पर्चा-पोस्टर के माध्यम से बगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, उलगुलान आंदोलन और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके नेतृत्व से अवगत कराया. बताया कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद की. राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया. उनकी विचारधारा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

विधायक, जिप सदस्य, केयू सीनेट सदस्य भी हुए शामिल

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक के संयोजन में आयोजित पदयात्रा में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, कोल्हान विवि सीनेट सदस्य लखन मार्डी, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया पार्वती सोरेन, झामुमो नेता जगदीश भकत, उप मुखिया रूपेश दुबे, प्रो इंदल पासवान समेत अन्य शामिल हुए.

बिरसा मुंडा की प्रतिमा की सफाई कर श्रद्धांजलि दी

बैंड-बाजे के साथ लगभग आठ किमी लंबी पदयात्रा निकाली गयी. घाटशिला कॉलेज परिसर से निकलकर मऊभंडार होते हुए एचसीएल मुख्य द्वार के समीप स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक पहुंची. कैडेटों ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की. माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को सलामी दी.

बिरसा का संघर्ष, आत्मसम्मान और जनचेतना का प्रतीक : सोमेश सोरेन

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सोमेश सोरेन ने ढोल बजाया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और जनचेतना का प्रतीक रहा है. मौके पर सुजय सिंह, सुशील मार्डी, डॉ डीसी राम, डॉ संदीप चंद्र, डॉ एसपी सिंह, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ कुमार विशाल, डॉ संजेश तिवारी, डॉ मो सज्जाद, प्रो सोमा सिंह, प्रो राम विनय श्याम, प्रो पुंजिसा बेदिया, प्रो बसंती मार्डी, डॉ कन्हाई बारिक सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >