East Singhbhum News : पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार की मौत, दो घंटे सड़क जाम

हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गितिलता गांव के समीप पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

पोटका.

हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर गितिलता गांव के समीप पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार सुबह लगभग नौ बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार गितिलता टोला के भुरसाडीह निवासी विक्रम बास्के बाइक से पत्नी को कुदादा में छोड़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान गितिलता के समीप पिकअप वेन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को पुलिस को सौंप दिया. इधर मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सुबह 10 बजे से टाटा-हाता मुख्य पथ को जाम कर दिया. पोटका के थाना प्रभारी मनोज मुर्मू एवं अंचल निरीक्षक शांतिराम षाड़ंगी घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों से वार्ता की. वार्ता के दौरान वाहन मालिक द्वारा शव के दाह संस्कार के लिए तत्काल मुआवजा दिया गया. प्रशासन की उपस्थिति में मुआवजा पर वार्ता एवं पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण माने और सड़क जाम को दोपहर लगभग 12 बजे हटा दिया. पोटका पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >