ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

धालभूमगढ़ के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास घटना घटी. पहले बैल से टकराया, इसके बाद ट्रेलर की चपेट में आ गया.

घाटशिला/धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास एनएच-18 पर एक 22 चक्का ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक (जेएच-05 बीएफ-4754) सवार युवक की मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया है. सूचना मिलते ही हाइवे एंबुलेंस से दोनों घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने राम हेंब्रम (23) को मृत घोषित कर दिया व घायल विशाल टुडू काे एमजीएम रेफर किया. मृतक केरुकोचा के मुटुरखाम का और घायल धालभूमगढ़ के टांगियाशोली के निवासी हैं.

ट्रेलर ने बाइक को 10 मिनट तक घसीटा

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल से दोनों कोकपाड़ा से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे. जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास एक बैल से टकराने के बाद बाइक सवार दाहिनी ओर गिर गये. जहां पीछे से आ रहे 22 चक्का ट्रेलर (जेएच-02 एपी-5618) ने उन्हें चपेट में ले लिया. इसके बाद ट्रेलर ने बाइक समेत दोनों को लगभग 10 मीटर तक घसीटा, फिर गाड़ी खड़ी हुई. बाइक सवारों के पूरे शरीर में गंभीर चोट पहुंची है. समाचार लिखे जाने तक घायल और मृतक के परिजन धालभूमगढ़ पहुंचे हैं और मामले की विस्तृत जानकारी लेने में जुटे हैं. धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >