East Singhbhum News : पोटका में खंभे से टकरायी बाइक, युवक की मौत, दो साथी गंभीर

तुड़ी मेला देखकर घर लौट रहे थे तीनों युवक

पोटका.

पोटका के तुड़ी में आयोजित मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक शुक्रवार को कोवाली के बड़ा हांडियान स्थित काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खंबे से टकरा गये. इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

इनका इलाज एमजीएम जमशेदपुर में चल रहा है. जानकारी के अनुसार डुमरिया बाकुलचंदा के तीन युवक संजीत नायक, गेलहुं व श्रीशांत तुड़ी मेला से एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान इनकी बाइक बड़ा हड़ियान स्थित काली मंदिर के समीप सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गयी. इस घटना में संजीत नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. कोवाली पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >