East Singhbhum News : सामूहिक विवाह दो को, 20 जोड़ियां बंधेंगी परिणय सूत्र में

बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह को लेकर हुई बैठक, वर-वधू व अभिभावक हुए शामिल

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत 10 वां सामूहिक विवाह दो मार्च को होगा. इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को रंजीत कुमार बाला की अध्यक्षता में डॉ गोस्वामी के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई. इसमें वर और वधू एवं अभिभावक शामिल हुए. मौके पर श्री बाला ने कहा कि इस बार सामूहिक विवाह ऐतिहासिक होगा. धूमधाम के साथ 20 कन्याओं की शादी होगी. विवाह के लिए अलग-अलग मंडप बनाये जायेंगे. बहरागोड़ा विस के लिए सामूहिक उत्सव है. गरीब बेटियों को यथा सामग्री देकर विदाई दी जायेगी. बहरागोड़ा समेत आस-पास की जनता इस सामूहिक विवाह के साक्षी बनेंगे. सभी के सहयोग से धूमधाम के विवाह होगा. इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.

निगमानंद सरस्वती आश्रम से निकलेगी बारात:

श्मशान चौक स्थित आश्रम से गाजे-बाजे के साथ सुबह बारात निकलेगी, जो विवाह मंडप पहुंचेगी. इस सामूहिक विवाह में लगभग 15 हजार लोग शामिल होकर वर-वधू आशीर्वाद देंगे. विवाह पॉलिथीनमुक्त होगा. सभी के लिए प्रीति भोज की व्यवस्था होगी. हिंदू रीति-रिवाज के साथ अलग-अलग पंडितों द्वारा विवाह संपन्न कराया जायेगा.

सम्मान के साथ होगी बेटियों की विदाई:

गरीब एवं निर्धन परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप विवाह होगा. विभिन्न प्रकार के घरेलू सामानों तथा मिठाई देकर बेटियों को विदाई दी जायेगी.

पंडाल निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन:

विवाह कार्यक्रम के पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन मंगलवार को किया गया. पुजारी सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की. उसके बाद विधिवत तरीके से पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ. मौके पर चंडी चरण साव, बाप्तु साव, राजकुमार कर, देवाशीष दास, सुमन कल्याण मंडल, श्रीवत्स घोष आदि ने सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर दिलीपानंद गोस्वामी, मिठू साव, बिना पात्र, उत्पल पैड़ा, राजू महतो, आनंद साहू, अपूर्व सुंदर दास, मिंटू नायक, तरुण बेरा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >