East Singhbhum News : बासडेरा-नरसिंहपुर सड़क बदहाल

पहाड़ के छोटे-छोटे पत्थर सड़क पर जमा हुए, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

घाटशिला. पिछले दो महीनों में हुई जबरदस्त बारिश से नरसिंहपुर-बासडेरा सड़क बदहाल हो गयी है. सड़क पर झरनों से बहता पानी और पहाड़ों से गिरे छोटे-छोटे पत्थर जमा हो गये हैं. सड़क पर जगह-जगह मिट्टी और मुरुम जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है. यह सड़क बासाडेरा के गाड़ूपानी, मिर्गीटांड़, डुमकाकोचा होते हुए नरसिंहपुर मुख्य सड़क से मिलती है. इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू, ग्राम प्रधान गौर सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपेंगे. सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग करेंगे. उन्होंने बताया कि लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 14 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया था. देखरेख की समय-सीमा अभी पूरी नहीं हुई है. मरम्मत की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >