पोटका. भाजपा पोटका ने बुधवार को हाता स्थित त्रिपाठी भवन में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्य मुख्य वक्ता शैलेंद्र सिंह व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीरा मुंडा उपस्थित थीं. इस दौरान श्री मुंडा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता रहे है. उन्होंने राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. झारखंड निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है. राज्य दिशाहीन स्थिति में है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा कानून पहली बार वर्ष 2001 में भाजपा सरकार द्वारा ही पास किया था. उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा पारित पेसा कानून को अव्यावहारिक करार दिया. इस कानून में घनी आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन का उल्लेख ही नहीं है. इससे पंचायतों के जन प्रतिनिधि बिना वित्तीय व्यवस्था के अंग होंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मनोज राम ने किया. इस अवसर पर मुखिया दुखनीमाई सरदार, खेलाराम बेसरा, गौर हरि मिश्रा, मृत्युंजय राणा, भाजपा के पोटका, कोवाली, सुंदरनगर, बागबेड़ा, घाघीडीह व डूमरिया के मंडल अध्यक्षों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, पार्षद सूरज मंडल व सोनामनी सरदार, अमीत सिंह, नितिश कुशवाहा, गणेश सरदार, संतोष भंज, चंद्रशेखर गुप्ता, मनोज सरदार, सुदीप दे, राजू कुंडू, सीमा मंडल,अभय चौबे, काली शर्मा, संजय कुंडू, अजय सिंह, अश्विनी तिवारी, सनत सी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
