गांव में नृत्य कर रहे थे मोर-मोरनी, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

एक जोड़ा मोर व मोरनी भटककर गांव में आ पहुंचा

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित भातकुंडा पंचायत के काशियाबेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह एक जोड़ा मोर व मोरनी भटककर आ पहुंचा. गांव में मोर-मोरनी का जोड़ा इधर-उधर भ्रमण कर रहा था. ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो वन विभाग व वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को जानकारी दी. भालुकबिंधा व कशियाबेड़ा वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने मोर व मोरनी को पकड़ लिया. दोनों को वन विभाग के हवाले कर दिया. वनकर्मी मुकेश गोराई ने मोर व मोरनी के जोड़े को कशियाबेड़ा गांव से जमीरा पहाड़ स्थित घने जंगलों में छोड़ दिया. गांव में मोर मोरनी का जोड़ा पहुंचने पर भीड़ जुट गयी. भालूकबिंधा-काशियाबेड़ा वन सुरक्षा समिति की सुमित्रा महतो, सेफाली सबर, अंजु महतो, कल्पना महतो, विशाल महतो, सनातन महतो, ज्योत्सना दास, जयदेव महतो आदि के सहयोग से मोर-मोरनी के जोड़े को पकड़ा जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >