East Singhbhum News : जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए समाज एकजुट हो : संजीव

जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए समाज एकजुट हो

पोटका. भूमिज विद्रोह (चुआड़ विद्रोह) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 235वीं जयंती पर आदिवासी भूमिज युवा मंच के बैनर तले वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. यह जुलूस ढेंगाम से शुरू होकर खाड़ियासाई तक गया. कड़ाके की धूप और गर्मी के बावजूद हजारों लोग 50 किमी का सफर तय किया. मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार पूरे जुलूस के दौरान शामिल रहे. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह भूमिज वीर थे. वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जिस उद्देश्य को लेकर अंग्रेजों से लड़े थे. वह आज हमे समाज को बताने की जरूरत है. समाज के लोग जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए हमेशा सक्रिय रहेंगे. बच्चों को पढ़ायें, अच्छी संस्कार दें.

ये रहे शामिल

इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी मैनेजर शिव शंकर कांडेयोंग, सिद्धेश्वर सरदार, हरिशचंद्र सिंह भूमिज, मुखिया मिरू सरदार, मुखिया संगीता सरदार, सुधीर सोरेन आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में संयोजक मनोरंजन सरदार, संयोजक संजय सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, परमेश्वर सरदार, चंका सरदार, भुवनेश्वर सरदार, शिव शंकर सरदार, शत्रुघ्न सरदार, बीरेन सरदार, निर्मल सरदार, वीरेंद्र सरदार, बिहारीलाल सरदार, भृगुराम सरदार, अमल सिंह, कृष्ण सिंह, डोबो चाकी, मंजु सरदार, नृपेन सरदार, अशोक सरदार, उपेन सरदार, जगजीवन सरदार, सुनील सरदार, विश्वजीत सरदार, कालीचरण सरदार, मनोहर सरदार, उदय सरदार, ज्योतिष सरदार, गोपीनाथ सरदार, तरूण सरदार, छबीलाल सरदार, परसुनराम सरदार, त्रिलोचन सरदार आदि का सराहनीय योगदान रहा. आदिवासी भूमिज युवा मंच की ओर से पहली बार निकाले गये ऐतिहासिक जुलूस में युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >