दिलीप बिल्डकॉन का मेन गेट 3 घंटे बंद रखा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में फोर लेन निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी के मुख्य द्वार पर बुधवार को भाजपाइयों ने बालू उठाव को लेकर पांच घंटे तक हंगामा किया. कंपनी के मुख्य द्वार तीन घंटे तक बंद रखा. कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर ने दूरभाष पर बात होने के बाद मामला शांत हुआ. ट्रैक्टर मालिक […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में फोर लेन निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी के मुख्य द्वार पर बुधवार को भाजपाइयों ने बालू उठाव को लेकर पांच घंटे तक हंगामा किया. कंपनी के मुख्य द्वार तीन घंटे तक बंद रखा. कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर ने दूरभाष पर बात होने के बाद मामला शांत हुआ. ट्रैक्टर मालिक रतन पैड़ा पहुंचे. जानकारी ली कि वाहन किसने रोका है. उस समय श्री चतुर्वेदी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया. इसके कारण मालिक और मजदूरों ने हंगामा किया. उनका कहना था कि किस कारण से बालू परिचालन रोका गया है. काम बंद कर देने से मजदूरी कौन देगा. हम चालन काट दिये हैं.

उन्हें भुगतान कौन करेगा. अगर काम बंद करना है तो पुराना काम बंद रहे. सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया सोमाय हांसदा, निर्मल दुबे पहुंचे. मुखिया ने लाइजिंग ऑफिसर से बात करते हुए कहा कि विकास कार्य में बाधा नहीं पड़ना चाहिए. ट्रैक्टर मालिक अगर चालान दिखा रहे हैं तो उनका बालू सही है. जो चालान दिखायेगा. उससे बालू लिया जाये.

सुबह 9.30 बजे मुख्य द्वार बंद कर भाजपाइयों ने बालू उठाव के लिए हाइवा, ट्रैक्टर चलाने के बाद सड़क पर पानी छिड़काव की मांग की. वहीं कंपनी में 40 फीसदी स्थानीय बेरोजगारों से काम कराने और विस्फोट का समय सीमा तय करने की मांग की. सूचना पाकर सीओ अभय कुमार झा और थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पहुंचे. कंपनी के लाइजिंग ऑफिसर जय प्रकाश चतुर्वेदी ने दूरभाष पर प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की. उन्होंने कहा कि 20 फरवरी तक सड़क पर हाइवा, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन मालिकों से अभद्र व्यवहार नहीं कर सकते हैं. निर्मल दुबे के साथ कंपनी का एकरारनामा हुआ है जो भी बालू देना चाहेगा.
वह कंपनी के साथ एकरारनामा करा ले. उनकी वरीय पदाधिकारी से बात हुई थी. 20 फरवरी को बैठक होने के बाद काम शुरू होगा.
बालू लदे ट्रैक्टर और हाइवा का परिचालन ठप रहेगा. सड़क किनारे पानी का छिड़काव किया जायेगा. सभी मजदूरों को काम दिया जायेगा. मौके पर गौरी शंकर महतो, तपन ओझा, मकरा मंडल, अरुण बारीक, परमेश्वर हेंब्रम, राजू माइती, मिलन ओझा, सुजीत, मानिक राय समेत ट्रैक्टर मालिक निर्मल साव, देवी साव, देबू प्रधान, मिनी महाकुड़, मजदूर भूषण प्रधान, अशोक साव, पुलिन नायक, सुशील नायक, लक्ष्मीकांत नायक, बसंत सीट उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >