अनुंबध कर्मचारी महासंघ की समन्वय समिति गठित

घाटशिला : झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ की समन्वय समिति का गठन रविवार को जिला स्तरीय महासम्मेलन के बाद किया गया. समिति में 11 सदस्यों को शामिल किया गया है. समिति ने निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में झारखंड के अनुबंध कर्मी भिक्षाटन करेंगे. समन्वय समिति में झारखंड प्राथमिक शिक्षक […]

घाटशिला : झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ की समन्वय समिति का गठन रविवार को जिला स्तरीय महासम्मेलन के बाद किया गया. समिति में 11 सदस्यों को शामिल किया गया है. समिति ने निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में झारखंड के अनुबंध कर्मी भिक्षाटन करेंगे.

समन्वय समिति में झारखंड प्राथमिक शिक्षक महासंघ के सरोज महंती, भीम चरण हांसदा, सीआरपी/बीआरपी महासंघ के मृणाल गिरी, विश्नाथ पॉल, एनआरएचएम के संतोष कुमार, कृष्णा महतो, एएनएम/जीएनएम की कांति कुमारी, जॉयसेन लकड़ा, केजीबीवी के सुनील कुमार, संजय साव और मनरेगा से अरुण गोराई को शामिल किया गया है. समन्वय समिति के गठन के दौरान पंकज शुक्ला, मिथलेश सिंह, राजीव दास, रीमा कुमारी, संतोष कुमार, भीम सिंह हांसदा विभिन्न विभागों के 50 अनुबंध कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >