तालाब सूखने से भक्तों को परेशानी

चाकुलिया : चाकुलिया के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर से सटे तालाब के सूख जाने से भक्तों को स्नान करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भक्तों की सुविधा के लिए गाज पर्व पूजा कमेटी ने तालाब का कुछ भाग को जेसीबी से खोदवाया. फिर से टैंकर से नदी का पानी लाकर […]

चाकुलिया : चाकुलिया के सिमदी गांव के सिमदेश्वर शिव मंदिर से सटे तालाब के सूख जाने से भक्तों को स्नान करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भक्तों की सुविधा के लिए गाज पर्व पूजा कमेटी ने तालाब का कुछ भाग को जेसीबी से खोदवाया. फिर से टैंकर से नदी का पानी लाकर गड्ढा में डाला गया. विदित हो कि परंपरा के मुताबिक भक्त इसी तालाब में स्नान कर शिव पूजा करते हैं. भक्तों ने गड्ढे में स्नान कर भगवान शिव की पूजा की. भक्तों की सुविधा के लिए तपती धूप से तप रही धरती पर टैंकर से तालाब से लेकर मंदिर तक जमीन पर पानी का छिड़काव किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >