फुलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी टली, मामला एसडीओ के पास

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी सोमवार को तीसरी बार भी टल गयी. सीओ सत्यवीर रजक ने बताया कि मार्च में तीसरी बार नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी थी. नीलामी में एक भी व्यक्ति ने भाग लिया. अब यह मामला घाटशिला अनुमंडल कार्यालय भेज दिया जायेगा. अब जो प्रक्रिया होगी, उसे […]

घाटशिला : घाटशिला के फुलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी सोमवार को तीसरी बार भी टल गयी. सीओ सत्यवीर रजक ने बताया कि मार्च में तीसरी बार नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी थी. नीलामी में एक भी व्यक्ति ने भाग लिया. अब यह मामला घाटशिला अनुमंडल कार्यालय भेज दिया जायेगा. अब जो प्रक्रिया होगी, उसे अनुमंडलाधिकारी देखेंगे. विदित हो कि इसके पूर्व 9 और 12 मार्च को बस स्टैंड की नीलामी की तिथि तय की गयी थी. 28 मार्च को होने वाली नीलामी में भी किसी ने भाग नहीं लिया. इसलिए तीसरी बार स्टैंड की नीलामी स्थगित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >