बहरागोड़ा . जमाकर्ताओं की राशि का भुगतान नहीं

लाभुकों ने लैंपस को घेरा, हंगामा बहरागोड़ा : बहरागोड़ा लैंपस में जमाकर्ताओं की जमा राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. इससे जमाकर्ता परेशान हैं. हाल ही में कुछ जमाकर्ताओं का भुगतान हुआ था. इसके बाद से लैंपस भुगतान में टालमटोल कर रहा है. शनिवार को लैंपस के बीसीओ उमेश सिंह लैंपस पहुंचे. लाभुकों को […]

लाभुकों ने लैंपस को घेरा, हंगामा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा लैंपस में जमाकर्ताओं की जमा राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. इससे जमाकर्ता परेशान हैं. हाल ही में कुछ जमाकर्ताओं का भुगतान हुआ था. इसके बाद से लैंपस भुगतान में टालमटोल कर रहा है. शनिवार को लैंपस के बीसीओ उमेश सिंह लैंपस पहुंचे. लाभुकों को इसकी सूचना मिली तो लाभुकों ने लैंपस का घेराव व हंगामा किया. लाभुकों ने लगभग तीन घंटा तक बीसीओ से जवाब तलब किया.
20 लाभुकों ने बीसीओ के समक्ष अपने बकाये राशि के बारे में लिखित दिया. लगभग 6 लाख रुपये बकाया है. लाभुकों ने कफी देर तक लैंपस में हंगामा किया. लाभुकों ने बीसीओ से कहा कि जब तक भुगतान नहीं होगा. तब तक उन्हें जाने नहीं देंगे. बीसीओ ने लाभुकों से कहा कि लैंपस के अध्यक्ष दिनबंधु खाटुआ द्वारा चेक में हस्ताक्षर नहीं करने के कारण रुपये की निकासी नहीं हो रही है.
अध्यक्ष श्री खाटुआ ने बताया कि इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है. लैंपस कमेटी के सदस्यों का कहना है कि राशि निकासी के लिए कोर कमेटी की बैठक में पारित करना पड़ता है. पिछली बैठक में उक्त बात सहायक लेखापाल ने नहीं रखी है. बीसीओ ने कहा कि सभी लाभुकों का भुगतान हो जायेगा. इसके लिए आगामी सोमवार को बैठक होगी. इसके बाद जर्माकर्ता शांत हुए. इस अवसर पर समीर मन्ना, दिलीप दे, सोमनाथ दे, दीपक पैड़ा, आशीष कर समेत 20 लाभुक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >