घाटशिला कॉलेज. एक साल बाद खुला कंप्यूटर लैब

18 मॉनीटर और 10 सीपीयू में लगे दीमक घाटशिला : घाटशिला कॉलेज का कंप्यूटर लैब गुरुवार को एक वर्ष बाद खोला गया. इस दौरान पाया गया कि लैब में रखे 18 मॉनीटर और 10 सीपीयू में दीमक लग रहा है. दरअसल कॉलेज में वाई-फाई लगाने के लिए गुरुवार को कंप्यूटर लैब खोला गया. जानकारी के […]

18 मॉनीटर और 10 सीपीयू में लगे दीमक

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज का कंप्यूटर लैब गुरुवार को एक वर्ष बाद खोला गया. इस दौरान पाया गया कि लैब में रखे 18 मॉनीटर और 10 सीपीयू में दीमक लग रहा है. दरअसल कॉलेज में वाई-फाई लगाने के लिए गुरुवार को कंप्यूटर लैब खोला गया.
जानकारी के मुताबिक उक्त कमरे में पहले कक्षाएं चलती थीं.
एक वर्ष पूर्व उक्त कमरे को कंप्यूटर लैब बनाया गया. लैब में कंप्यूटर और अन्य सामान रखे गये, लेकिन किसी कारण से लैब बंद कर दिया गया. कॉलेज में वाई फाई लगाने के लिए गुरुवार को कमरे का दरवाजा खुला. कमरे में कुर्सियां और टेबुल पड़ी हैं. ब्लैक बोर्ड के पास दीमक लगने लगा है. दो बेंच में भी दीमक लग गया है. कमरे की सफाई नहीं हुई, तो कमरा दीमक से भर जायेगा.
सरकार ने लगवायी वाई-फाई
कॉलेज में झारखंड सरकार की ओर से वाई-फाई लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. दो माह बाद कॉलेज वाई-फाई से जुड़ जायेगा. रिलायंस कंपनी के कर्मी वाई-फाई लगाने में जुटे हैं. कर्मियों का कहना है कि टॉवर से ऑपटिकल फाइवर लाने के बाद ही कॉलेज में वाई-फाई काम करने लगेगा. इसमें दो माह का समय लगेगा.
मुसाबनी उर्दू मवि में विज्ञान प्रदर्शनी
नौशीन के थर्मल पावर प्लांट मॉडल को प्रथम पुरस्कार
मुसाबनी : मुसाबनी उर्दू मवि में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने 71 वैज्ञानिक मॉडल पेश कर प्रतिभा दिखायी. इसका उद्घाटन पश्चिमी बादिया पंचायत की पंसस शबनम परवीन और मुखिया पानो सोरेन ने फीता काट कर किया. मौके पर बीडीओ मुजाहिद अंसारी, सीओ विशाल दीप खालको, माइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एमएम पात्रो, बीइइओ बैकुंठ महतो, पूर्व उप प्रमुख रविंद्र नाथ घोष समेत अन्य उपस्थित थे.
अतिथियों ने विद्यार्थियों की ओर से बनाये गये मॉडलों का अवलोकन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा सात की नौशीन तब्बसुम के थर्मल पावर प्लांट को प्रथम, नैमत परवीन के जल संशोधन संयत्र को द्वितीय और मो तौफीक के कॉपर प्लांट के मॉडल को तीसरा स्थान मिला. जीसीजेडी के एचएम शिव पूजन सिंह चौहान और प्रो संतोष दास के निर्णायक मंडली ने निर्णय लिया. मौके पर सिक्यूरिटी अलार्म, रेडियो ट्रांसमीटर, सौर ऊर्जा,
हाइड्रोलिक पॉवर समेत कई वैज्ञानिक मॉडल विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया. मौके पर एचएम मिसबाहुल इसलाम, विज्ञान शिक्षक मो सुलेमान, हेलाल शम्स, मो मोइनुद्दीन, मंजर इमाम, सबरूद्दीन खान, अफसर अली, मो मुमताज अंसारी, यासीन समेत विद्यार्थी
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >