जकरियस बने झामुमो गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष

सोनुवा : सोनुवा स्थित वन विश्रामागार में मंगलवार को गुदड़ी प्रखंड कमेटी गठन के लिए झामुमो की बैठक की गयी. जिसमें जकरियस लुगुन को झामुमो गुदड़ी प्रखंड कमेटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेश बांदिया को सचिव बनाया गया. वहीं हेरमन लोमगा को कोषाध्यक्ष, कमल पूर्ति को संगठन सचिव के अलावा पतरस भेंगरा, मरसलन कंडुलना, […]

सोनुवा : सोनुवा स्थित वन विश्रामागार में मंगलवार को गुदड़ी प्रखंड कमेटी गठन के लिए झामुमो की बैठक की गयी. जिसमें जकरियस लुगुन को झामुमो गुदड़ी प्रखंड कमेटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजेश बांदिया को सचिव बनाया गया. वहीं हेरमन लोमगा को कोषाध्यक्ष, कमल पूर्ति को संगठन सचिव के अलावा पतरस भेंगरा, मरसलन कंडुलना, प्रेमचंद बुढ़ को उपाध्यक्ष. जेवियर बरजो, महानंद तोपनो, दुनु लोमगा, सत्यम कुमार बरजो को सह सचिव चुना गया.

रोलेन बरजो, अरविंद बराजो, मनोहर बरजो, पावल लुगुन, नंदलाल सिंह, प्रेमचंद्र लोमगा, नियरजंन सिंदूरीको जिला प्रतिनिधि बनाया गया. बैठक में प्रखंड महिला मोर्चा व युवा मोर्चा का भी गठन के साथ किया गया. मौके पर जिला सचिव सोनाराम देवगम, मानकी मनोहर बरजो, अकबर खान, फुलचान्द जामुदा, अरविन्द बरजो, रोलेन बराजे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >