घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में सुबह की पाली में पीजी और स्नातक कॉमर्स की कक्षाएं चलती है. मंगलवार को बीकॉम पार्ट टू के इतने विद्यार्थी कॉलेज पहुंच गये कि कक्षा में बैठने की जगह नहीं थी. विदित हो कि बीकॉम की अधिकांश कक्षाएं 20 नंबर कमरे में होती है. उक्त कमरे में पूर्व से ही कक्षाएं चल रही थी. लगभग 100 विद्यार्थी वाणिज्य की कक्षा के लिए खड़े थे. कक्षा लेने के लिए प्रो एसके सिंह भी कॉलेज पहुंचे थे. मगर कमरा खाली नहीं होने के कारण उन्होंने विद्यार्थियों का अटेंडेंस कक्षा से बाहर ही ले लिया. इससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी हुई.
बीकॉम : कक्षा के बाहर लिया गया अटेंडेंस
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज में सुबह की पाली में पीजी और स्नातक कॉमर्स की कक्षाएं चलती है. मंगलवार को बीकॉम पार्ट टू के इतने विद्यार्थी कॉलेज पहुंच गये कि कक्षा में बैठने की जगह नहीं थी. विदित हो कि बीकॉम की अधिकांश कक्षाएं 20 नंबर कमरे में होती है. उक्त कमरे में पूर्व से ही […]

75%अटेंडेंस नहीं होने पर भेजा जा रहा नोटिस
कॉमर्स के विद्यार्थियों ने बताया कि कोल्हान विश्रविद्यालय के आदेश पर कॉलेज ने स्नातक और पीजी वाणिज्य, कला और विज्ञान के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत कक्षाएं करने का आदेश दिया है. जिन विद्यार्थियों का 75 प्रतिशत अटेंडेंस नहीं होगा.
उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने नहीं दिया जाये. इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों के घर तक रजिस्ट्री नोटिस भी भेजा है. नोटिस से इससे विद्यार्थियों में हड़कंप है.
प्रभारी प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार का कहना है कि अगर विद्यार्थी 75 प्रतिशत कक्षाएं नहीं करते हैं. नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उनके अभिभावक से कक्षाएं नहीं करने की जानकारी ली जायेगी. इसके बाद भी छात्र कक्षाएं नहीं करता है, तो कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र विद्यार्थी के घर भेज दिया जायेगा.