नरवा : नरवा पहाड़ माइंस के ठेका मजदूर यूनियन झारखंड यूरेनियम कांट्रैक्ट लेबर ऑरगेनाइजेशन द्वारा 14 मार्च को एक अल्टीमेटम यूसिल के नरवा माइंस प्रबंधन को दिया गया है. अल्टीमेटम में दस दिन बाद भी एल वन पार्टी को आश्वासनके बावजूद काम नहीं देने की बात कही गयी है. जिसको लेकर यह अल्टीमेटम दिये गया है.यह जानकारी यूनियन के अध्यक्ष जेडी बास्के ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. दिये गये ज्ञापन में 48 घंटे के अंदर प्रबंधन द्वारा आदेश दिये जाने वरना वृहत आंदोलन करने की बात कही गयी है.
ज्ञापन के आलोक में हुई वार्ता :ठेका मजदूर द्वारा 14 मार्च 16 को दिये गये अल्टीमेटम के आलोक में आज मंगलवार को वार्ता हुई. वार्ता के संबंध में यूनियन के सचिव सुधीर सोरेन ने बताया कि सिविल के मुख्य अधीक्षक वीके सिंह के उपस्थित नहीं होने के कारण वार्ता अधूरा रहा. दुबारा कल वार्ता होगी. वहीं यूसिल नरवा के अपर प्रबंधक (कार्मिक ) पीके नायक से पूछे जाने पर उन्होंने वार्ता होने की पुष्टि की है.
