चाकुलिया : चाकुलिया के अग्रसेन भवन में शनिवार को झामुमो प्रखंड संयोजक कमेटी की एक बैठक जिपा परिषद सदस्य शिव चरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में शिव चरण हांसदा ने कहा कि जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया है.
प्रखंड की प्रत्येक पंचायतों में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन 20 दिनों के अंदर कर लें. ताकि जिला कमेटी के आदेशानुसार सम्मेलन आयोजित कर प्रखंड कमेटी का गठन किया जा सके. बैठक में उप प्रमुख रंजीत गोप, मुखिया दमयंती मुर्मू, मंजूला मुर्मू, रेणुका मुंडा, पंसस ललिता हांसदा, चंद्र शेखर राणा, मथुर सोरेन, दासो हेंब्रम, गोपन परिहारी, साहेब राम मांडी, श्याम पद मांडी, मनोरंजन महतो, नाटा राय, बुबाई दास, मिन्हाज अख्तर, बबलू गिरी, राजेश नामाता, लोप्सा मुर्मू, कुंवर मांडी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
