घाटशिला : 10 मई 2004 की रात में डुमरिया के चाकड़ी में एक महिला समेत चार ग्रामीणों की हत्या करने के मामले में शुक्रवार को घाटशिला के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने दो महिला नक्सली जयंती सिंह उर्फ यमुना सिंह उर्फ इला और कापरा मार्डी उर्फ सिमोली मार्डी को बरी कर दिया.
एपीपी अनंत हेंब्रम थे.इस संबंध में मोटका मुर्मू के बयान पर थाना में आकाश विकास, श्याम सिंकू, उर्मीला, बेला, सोबन, कमल, जयंती, सिमोली समेत अन्य 34 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चाकड़ी के धीरेन पातर की दुकान से हथियार बंद नक्सली सामान खरीदने गये थे. ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ किया. ग्रामीणों के भय से एक नक्सली भाग गया और दो पकड़े गये थे. इसी मामले में कोर्ट ने दो महिला नक्सलियों को बरी कर दिया.
