घाटशिला : घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने बुधवार को राजकीयकृत बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय मैट्रिक परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. श्री गर्ग केंद्र के सभी कमरों में गये.
केंद्र पर परीक्षा शांति पूर्वक चल रही थी.
बुधवार को मैट्रिक हिंदी विषय की परीक्षा थी. स्कूल की प्रभारी प्रध्यानाध्यापिका सह केंद्राधीक्षक अंजना दत्ता ने एसडीओ को बताया कि 343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. केंद्र पर 348 परीक्षार्थियों को मैट्रिक की परीक्षा में भाग लेना था. मगर केंद्र पर पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे इस केंद्र पर बिना पुलिस बल के ही मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हुई. केंद्र पर तो पुलिस नहीं रहती थी. मगर बीच-बीच में गश्ती दल केंद्र पर आकर जायजा लेकर चली जाती थी. केंद्र पर बिना पुलिस बल की मौजूदगी में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई.
