80 हरिजन परिवार को नहीं मिल रहा राशन

घाटशिला : घाटशिला की पावड़ा पंचायत के नुआग्राम गांव के 150 परिवार को अबतक राशन कार्ड नहीं मिला है. इनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची में नहीं है. इनमें 80 हरिजन परिवार हैं. इसे लेकर ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं. ग्रामीणों ने राशन कार्ड के लिए कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन सौंपा था. […]

घाटशिला : घाटशिला की पावड़ा पंचायत के नुआग्राम गांव के 150 परिवार को अबतक राशन कार्ड नहीं मिला है. इनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची में नहीं है. इनमें 80 हरिजन परिवार हैं. इसे लेकर ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं. ग्रामीणों ने राशन कार्ड के लिए कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन सौंपा था.

गांव के सोमेन सीट, निरंजन सीट, तपन सीट, परिमल नंदी, अमित राय, षष्ठी राय ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति को राशन कार्ड नहीं दिया गया है. इस कारण चार माह से अनाज नहीं मिल रहा है. बीपीएल सूची में शामिल गरीब भी चावल से वंचित हैं. कार्ड नहीं होने के कारण केरोसिन भी नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >